अली फजल और पंकज त्रिपाठी स्टारर 'मिर्जापुर 3' के रिलीज डेट का हुआ खुलाशा

अमेजॉन प्राइम वीडियो पर अली फजल और पंकज त्रिपाठी स्टारर 'मिर्जापुर 3' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें इस शो की रिलीज डेट छिपा हुआ है। अब आप अपना दिमाग लागिये और जानिये कब होगा रिलीज।

अली फजल और पंकज त्रिपाठी स्टारर 'मिर्जापुर 3' के रिलीज डेट का हुआ खुलाशा

"मिर्जापुर" अमेजॉन प्राइम पर धमाल मचाने के बाद अब  इसका थर्ड पार्ट की रिलीज डेट सामने आया है. पिछले दो हफ्ते से 'मिर्जापुर 3' के पोस्टर और वीडियो के जरिए इसकी रिलीज डेट को लेकर लगातार दर्शकों को हिंट मिल रही है,जिसके बाद दर्शक काफी उत्सुक नजर आ रहे है। बता दे सीरीज का प्रीमियर अगले महीने में होगा। इस पोस्टर के जरिये पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, विजय वर्मा और अन्य कलाकारों को देखा जा सकता है. श्वेता त्रिपाठी शर्मा हाथ में बंदूक लिए हुए नजर आ रही हैं, जबकि पोस्टर में एक जलता हुआ चेयर भी दिख रहा है, जो इस सीरीज की गहराई और हिंसात्मकता को दर्शाता है.पोस्टर में श्वेता त्रिपाठी शर्मा का इंटेंस लुक और जलता हुआ चेयर दर्शकों को तुरंत आकर्षित करता है. यह सीरीज अपने गहरे और जटिल पात्रों के साथ ही अपने विवादास्पद विषयों के लिए जानी जाती है. इस बार, सीरीज में कुछ नई कहानी और तेज-तर्रार एक्शन देखने को मिलेगा, जो फैंस के लिए एक नई चुनौती होगी.

प्राइम वीडियो के सोशल मीडिया पोस्ट की मानी जाए तो 'भौकाल और भैया दोनों बने रहेंगे. ऐसे में भटकिए मत'. अब प्रबंध हो चुका है दर्शकों के 'मिर्जापुर 3' देखने का. देखना होगा कि सीजन 3 में कहानी क्या मोड़ लेती है. 'मिर्जापुर' पर कालीन भैया का राज खत्म हो जाएगा या फिर वो फिर अपनी गद्दी पर वापस आएंगे.