निर्देशक सौमिक सेन की मां का निधन
सुबह पांच बजे के करीब उन्हें ट्रैन में अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया ।
Director Soumik Sen's mother passes away: आज जुबली वेब सीरीज के प्रमुख निर्माता सौमिक सेन की मां का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। मां अपने परिवार के साथ कोलकाता से भुवनेश्वर छुट्टियां मनाने जा रही थीं, लेकिन सुबह पांच बजे के करीब उन्हें ट्रैन में अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई ।
अभी हालही में, सौमिक सेन ने मां के साथ बिताए गए कुछ खास पलों की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा की थीं, जो उनकी मां की जन्मदिन पर शेयर की गई थीं। सौमिक सेन ने माधुरी दीक्षित और जूही चावला स्टारर फिल्म 'गुलाब गैंग' का भी निर्देशन किया था। जानकारी के अनुसार मां के निधन की सूचना मिलते ही निर्देशक सुमित सेन मुंबई से भुवनेश्वर पहुंच चुके हैं।
Newsdesk