"हीरामंडी: द डायमंड बाजार" का नया गाना "आज़ादी" हुआ रिलीज

संजय लीला भंसाली की "हीरामंडी: द डायमंड बाजार" का नया गाना 'आज़ादी'आज रिलीज हो गया है.वही सीरीज को1 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है.

"हीरामंडी: द डायमंड बाजार" का नया गाना "आज़ादी" हुआ रिलीज

अपनी भव्य फिल्मों के लिए मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली अपनी नई नेटफ्लिक्स वेब सीरीज "हीरामंडी: द डायमंड बाजार" से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. पहले दो गानों "सकल बन" और "तिलस्मी बाहें" की सफलता के बाद, मेकर्स ने सीरीज के तीसरे गाने "आजादी" को आज  रिलीज कर दिया है. बता दे इसमें सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख जैसे कलाकार एहम रोल है.ये सभी "आजादी" भारत के गुमनाम नायकों - देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के लिए तैयार है.

संजय लीला भंसाली ने अपनी हमेशा की तरह ग्रैंड स्टाइल, शानदार सेट, शानदार कॉस्ट्यूम्स और बेहतरीन म्यूजिक के साथ-साथ 'आजादी' को ए एम तुराज़ के दिल को छू लेने वाले बोल को शानदार म्यूजिक के साथ सजाया गया है. "आजादी" को अर्चना गोरे, प्रगति जोशी, आरोही, अदिति पॉल, तरन्नुम और अदिति प्रभुदेसाई ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है. इस गाने में ढोल और पखावज जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल किया गया है और यह मशहूर फिल्म मेकर्स द्वारा क्रिएट की गई ओरिजनल क्रिएशन है.