Rituraj Singh Died: टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह की 59 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से हुई मौत
Rituraj Singh Died: टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह की 59 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से हुई मौत
नई दिल्ली।Rituraj Singh Died: टेलीविजन एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन हो गया। उनका दिल कार्डियक अरेस्ट के कारण थम गया। ऋतुराज सिंह 59 वर्षीय थे। और उन्होंने कई प्रमुख टीवी सीरियल्स में काम किया था। जैसे "अनुपमा" "दीया और बाती हम", "हिटलर दीदी", वॉरियर हाई, आहट और अदालत। उन्हें तोल मोल के बोल शो के जरिये जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। उनके निधन की पुष्टि उनके दोस्त और सिंटा के ऑनरेरी जनरल सेक्रेटरी अमित बहल ने की है। ऋतुराज सिंह को "तोल मोल के बोल" शो के जरिए भी लोकप्रियता मिली थी। आपको बता दें कि ऋतुराज सिंह चंद्रावत सिसोदिया नामक अभिनेता का जन्म राजस्थान के कोटा में हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा दिल्ली में प्राप्त हुई और वे कम उम्र में ही अमेरिका चले गए। बाद में भारत लौट आए और 1993 में मुंबई आ गए। उन्होंने दिल्ली में बैरी जॉन के थिएटर एक्शन ग्रुप के साथ 12 साल तक थिएटर किया।
ऋतुराज सिंह ने कई प्रमुख टीवी सीरियलों में काम किया है। उनकी लिस्ट में "तोल मोल के बोल", "तहकीकात", "बनेगी अपनी बात", "कुटुम्ब", "कहानी घर घर की", "ज्योति", "हिटलर दीदी", "दीया और बाती हम", "सतरंगी ससुराल", "आहट", "मेरी आवाज ही पहचान है", "त्रिदेवियां", "लाडो 2- वीरपुर की मर्दानी", "ये रिश्ता क्या कहलाता है" और "अनुपमा" शामिल है। ऋतुराज सिंह ने टेलीविजन के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर भी काम किया है। उन्होंने वेब सीरीज़ में "द टेस्ट केस" (2017), "हे प्रभु" (2019), "क्रिमिनल जस्टिस" (2019), "अभय" (2019), "बंदिश बैंडिट्स" (2020), और "मेड इन हेवन" (2022) में काम किया है। उनके काम को लोगों ने काफी पसंद किया हऋतुराज सिंह ने फिल्मों में भी अपना अभिनय प्रदर्शित किया। उन्होंने "बद्रीनाथ की दुल्हनिया" में वरुण धवन के पिता का किरदार निभाया। उन्हें "सत्यमेव जयते" और दक्षिण की फिल्म "थुनिवू" में भी देखा गया। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म "यारियां 2" थी।
Newsdesk