Fighter: फिल्म फाइटर का एक और धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज , अक्षय ओबरॉय वेपन सिस्टम ऑपरेटर के रूप में आएंगे नजर
Fighter: फिल्म फाइटर का एक और धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज , अक्षय ओबरॉय वेपन सिस्टम ऑपरेटर के रूप में आएंगे नजर
Fighter: ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म 'फाइटर' के टीजर ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा धमाका मचा दिया है। टीजर ने देश भर में उत्साह और जोश का माहौल बना दिया है। फिल्म के मेकर्स ने एक और स्टार को लेकर सरप्राइज किया है, जिससे फैंस ने और भी उत्सुकता से इंतजार करना शुरू कर दिया है।
अब तक के टीजर के बाद, फिल्म का पहला गाना इसी महीने यानी दिसंबर में ही रिलीज किया जाएगा। अक्षय ओबेरॉय को फिल्म में वेपन सिस्टम ऑपरेटर बशीर खान के रूप में पहले कभी न देखे गए अवतार में पेश किया गया है। इस नए चरित्र के बारे में बातें हो रही हैं कि यह किसी भी रोमैंटिक या एक्शन सीन में नहीं है, बल्कि पावरफुल एवं चैलेंजिंग किरदार हैं।
फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने इस नए रोल में अक्षय के परफॉर्मेंस की बाहर तारीफें भी की है।और उम्मीद है, कि फिल्म दर्शकों को एक अद्वितीय एक्शन एक्सपीरियंस प्रदान करेगी। फिल्म का रिलीज़ डेट अभी थोड़ी दूर है,लेकिन इसका इंतजार फैंस के बीच में बढ़ता जा रहा है।
पहली बार इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने एक साथ अभिनय किया है। दर्शकों को यह जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने की काफी ज्यादा उत्सुकता है।
यह फिल्म एक्शन सीन्स के साथ देशभक्ति के उत्साह को पेश करेगी। यह फिल्म भारत के 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी 2024 को 2डी, 3डी और आईमैक्स 3डी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Newsdesk