इंदौर में कांग्रेस किसको देगी अपना समर्थन? जाने क्या बोले पटवारी

इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने और फिर बीजेपी ज्वाइन करने पर एमपी कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी ने कह दी बड़ी बात, कांग्रेस किसको देगी अपना समर्थन?

इंदौर में कांग्रेस किसको देगी अपना समर्थन?    जाने क्या बोले पटवारी

लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों के मतदान हो चुके हैं और मध्य प्रदेश में भी दो चरणों में मतदान हो चुके है,अब तीसरे चरण के मतदान की बारी है जिसके बीच इंदौर लोकसभा सीट पर बीते दिनों हुए घटनाक्रम के बाद कांग्रेस पार्टी आत्ममंथन में जुटी हुई है. यही कारण है कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी  बीते दिन के अपने पूरे कार्यक्रम निरस्त कर इंदौर पहुंचे.इंदौर में कांग्रेस के प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद से सियासी पारा चढ़ा हुआ है.कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि पहले बूथ कैप्चर होते थे,और अब प्रत्याशी ही कैप्चर हो रहा है. उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी पर सवाल उठाए हैं. पटवारी ने कहा कि अब कांग्रेस का दायित्व बन चुका है कि बीजेपी को सबक सिखाना है.

दरअसल, बीते दिन अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन कांग्रेस पार्टी से वापस ले लिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. इसके बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई और कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है. वह इंदौर सीट पर नोटा का समर्थन करेगी।साथ ही साथ इसके लिए हर वार्ड में छोटी-छोटी सभाएं करेगी. कांग्रेस का कहना है कि वह किसी भी निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन नहीं करेगी.

बता दे इंदौर लोकसभा सीट पर कुल 23 नामांकन दाखिल किए गए थे, जिनमें से 9 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है.वही अब इंदौर लोकसभा सीट पर मुकाबला 14 प्रत्याशियों के बीच होगा.अब इंदौर से बीजेपी प्रत्याशी और मौजूदा सांसद शंकर लालवानी समेत बाकी14 उम्मीदवारों के लिए तय कार्यक्रम के मुताबिक मतदान होगा.