भोपाल में 8 साल की मासूम के साथ छात्रावास में दुष्कर्म
भोपाल में निजी स्कूल के छात्रावास में एक 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया,जिसके बाद मामले में एसआईटी गठित कर जांच करने के निर्देश दिए गए है।
मध्यप्रदेश की राजधानी स्थित मिसरोद थाना क्षेत्र नामी बोर्डिंग स्कूल में आठ साल की मासूम छात्रा के साथ स्कूल के छात्रावास में दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संज्ञान में मासूम से दरिंदगी का मामला जैसे ही सामने आया, उन्होंने भोपाल विभाग के आला अधिकारियों को एसआईटी गठित कर जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।इस मामले में एसआईटी गठित कर जांच करने में जुट गई है.अधिकारियों का कहना है कि अभी आरोपित का पता नहीं चल पाया है।
बता दे मिसरोद थाना पुलिस के मुताबिक, आठ वर्षीय बच्ची को उसकी मां ने करीब 10 दिन पहले पढ़ने के लिए स्कूल में भर्ती कराया था। स्कूल के छात्रावास में उसके रहने का इंतजाम किया गया था।मासूम की मां का आरोप है कि बच्ची ने बताया कि जिस व्यक्ति ने उसके साथ दरिंदगी की है, उसके पास खड़ा एक व्यक्ति मोदी साहब कह रहा था.पुलिस पूरे मामले में आज मासूम बच्ची की काउंसलिंग कराकर कोर्ट के सामने बयान कराने की तैयारी कर रही है।वहीं पुलिस मासूम के सामने नामी स्कूल और छात्रावास की वार्डन सहित अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ की.
पुलिस ने जब मासूम की माँ से बात की तब उसकी माँ ने मामले की जानकारी दी उसने बताया की बच्ची से मिलने के लिए पहुंची तो मासूम ने पूरी बात बताई। बच्ची ने बताया कि एक दिन वह अपने कमरे में सो रही थी उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि उसके बिस्तर पर तीन अंकल लेटे हुए थे। इनमें से एक अंकल कह रहे थे कि बच्ची की आंख खुल रही है। इसके बाद से ही उसके प्राइवेट पार्ट व पेट में दर्द हो रहा है। इस शिकायत पर जांच करने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बतया आरोपियों का खुलासा होते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Newsdesk