मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर,43 डिग्री के पार हुआ तापमान,जाने मौसम की खबर
मध्य प्रदेश में मौसम अब अपना कहर दिखाने लगा है यहां पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं जिसके कारण पारा 43 डिग्री सेल्सियश के पार जा पहुंचा है,प्रदेश भर में भीषण गर्मी का दौर जारी है.
मध्यप्रदेश में मौसम फिर कहर मचाने में लगा है। यहां कई सिस्टम सक्रिय हो गए है जिसके कारण कई जिलों का पारा 43 डिग्री सेल्सियश के पार जा पहुंचा। प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होनेवाला है जिससे गर्मी के तेवर तीखे हो सकते हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक,अगले दो दिन तक मौसम काफी गर्म बना रहेगा।
प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर एक्टिव इन वेदर सिस्टम के कारण कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है.वही मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक 43.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रीवा में दर्ज किया गया था.वैसे मौसम विभाग ने इसे राहत भी बतया हैं.उनका कहना है कि प्रदेश में हवा भी चल रही है जिसके कारन कुछ नमी है और तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं हो रही है. इससे प्रदेश में लू भी नहीं चल पा रही है.
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों में भी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. ग्वालियर-चंबल , निवाड़ी, खरगोन, नौगांव, बड़वानी, शिवपुरी ,शाजापुर, श्योपुर कलां, छतरपुर, नरसिंहपुर,राजगढ़, समेत कई जिलों में लू चलने की संभावना जतई जा रही है. वहीं, 4 मई को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत पहुंच रहा है, जिससे 5-6 मई से तापमान में फिर गिरावट आएगी. और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. इसके असर से 5 व 6 मई को बारिश हो सकती हैं.
Newsdesk