Mp Loksabha Election 2024: कांग्रेस करेगी सभी संभागों में वार रूम स्थापित , वरिष्ठ नेता होंगे प्रभारी

Mp Loksabha Election 2024: कांग्रेस करेगी सभी संभागों में वार रूम स्थापित , वरिष्ठ नेता होंगे प्रभारी

Mp Loksabha Election 2024: कांग्रेस करेगी सभी संभागों में वार रूम स्थापित , वरिष्ठ नेता होंगे प्रभारी

भोपाल। Loksabha Election 2024: भोपाल में चुनावों की तैयारियां तेजी से प्रारंभ हो गई है। चुनाव की घोषणा मार्च माह में होने की संभावना है, और इसके लिए कांग्रेस ने तैयारियों में प्रगति दर्ज की है। इसके लिए पार्टी ने राज्य स्तर पर प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों में वार रूम स्थापित किए जाने की बात कही। इसका मकसद यह है। कि विभिन्न क्षेत्रों में वार रूम का इस्तेमाल चुनावी अभियान की गतिविधियों को संभालने के लिए किया जा सके। वार रूम के प्रभारी वरिष्ठ नेता के नेतृत्व में रहेंगे। जो की राज्य स्तर पर सीधे संपर्क में रहेंगे। इन नेताओं का मुख्य कार्य वार रूम से चुनाव अभियान की गतिविधियों की निगरानी करना होगा। 

प्रदेश कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए समन्वय समिति की गठन की है। इस समिति में युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पदाधिकारियों के साथ लोकसभा और विधानसभा के प्रभारी, जिला और ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्षों को भी शामिल किया गया है। जिसका उद्देश्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच सहयोग और समन्वय बनाना है, ताकि चुनाव अभियान को संचालित करने में सुगमता हो सके। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा एक मार्च को मध्य प्रदेश में प्रवेश कर सकती है। यह सात दिनों में नौ जिलों से होकर राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी। यात्रा के दौरान पांच जनसभाएं होंगी, और राहुल गांधी लोकसभा चुनाव को लेकर वारिष्ठ नेताओं के साथ बैठक भी हो सकती है।

कार्यकर्ता सम्मेलन भी किए जाएंगे

- समन्वय समितियों की बैठकें फरवरी 4 से शुरू होंगी, जिसमें प्रदेश प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, और विधानसभा के नेता उपस्थित रहेंगे।
- कार्यकर्ता सम्मेलन भी होगा, जिसमें जिला और ब्लाक स्तर की निर्देशनात्मक बैठकें होंगी।
- सभी कार्यक्रमों का निगरानी राज्य और संभाग स्तर से होगा।
- वार रूम का प्रभारी संभाग के वरिष्ठ नेता होगा, ताकि समन्वय में कोई परेशानी न हो।
- मीडिया और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की टीम भी समन्वय करेगी।