IPL 2024 से ऋषभ पंत करेंगे क्रिकेट में वापसी

IPL 2024 से ऋषभ पंत करेंगे क्रिकेट में वापसी

मंगलवार को DC के चेयरमैन पार्थ जिंदल ने इसकी घोषणा की। पंत 14 महीने बाद प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।31 दिसंबर 2022 को दिल्ली से रुड़की जाते वक्त पंत का एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई थी। इस कारण वे 2023 सीजन भी नहीं खेल सके थे। ऋषभ की जगह 2023 सीजन में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने कप्तानी की थी। पिछले हफ्ते ही पंत को NCA से फिटनेस क्लियरेंस मिला है।

पार्थ जिंदल ने कहा- हमें अपने कप्तान के रूप में ऋषभ का वापस स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। धैर्य और निडरता ने हमेशा उनके क्रिकेट ब्रांड को स्थापित किया है। मैं एक बार फिर हमारी टीम के लिए उनकी वापसी का इंतजार नहीं कर सकता क्योंकि हम नए जोश और उत्साह के साथ नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं।