छत्तीसगढ़: तिल्दा-नेवरा में संजय केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, ब्लास्ट की आवाजें

"रायपुर, छत्तीसगढ़ से एक गंभीर खबर आ रही है। तिल्दा-नेवरा स्थित संजय केमिकल प्लांट में आज सुबह एक भीषण आग लग गई, जो एक धमाके के बाद और भी भयंकर हो गई। आग की लपटें 5 किलोमीटर दूर से देखी जा रही हैं। दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। प्लांट के अंदर कई जगहों पर ब्लास्ट की आवाजें सुनाई दी हैं, जिससे आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई है।

रायपुर, छत्तीसगढ़ में तिल्दा-नेवरा स्थित संजय केमिकल प्लांट में आज सुबह एक भीषण आग लग गई।
 इस घटना में दो मजदूर घायल हो गए हैं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया और धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
               घायलों की पहचान नेतराम बरेठ के रूप में हुई है, जो जांजगीर चांपा के निवासी हैं। उन्हें इलाज के लिए पास के ओम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यह एक टैंकर में ब्लास्ट के कारण शुरू हुई थी।
               दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा है। आग की लपटें 5 किलोमीटर दूर से देखी जा सकती थीं, और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कड़ी मेहनत की जा रही है।
              स्थानीय प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है,और घटना की जांच जारी है।