मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के नए मामले में वृद्धि! लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या, 24 घंटे का नवीनतम अपडेट पढ़ें
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हो रही है और राज्य की राजधानी भोपाल में भी इसका प्रसार बढ़ रहा है। भोपाल में तीन दिनों से लगातार कोविड संक्रमित मरीज मिल रहे हैं और रविवार को एक और संक्रमित की पुष्टि हुई है। इससे राज्य में एक्टिव कोविड मरीजों की संख्या 4 हो गई है।
भोपाल में तीसरे दिन भी कोरोना संक्रमित मरीज मिला
रविवार को भोपाल में तीसरे दिन भी एक मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले शनिवार को 2 और शुक्रवार को एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। एक और केस सामने आने के बाद प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड मरीजों की संख्या 4 हो गई है।
भोपाल में, बुखार, सर्दी-जुकाम, और खांसी के लक्षणों से पीड़ित 15 संदिग्ध मरीजों ने अपने सैंपल्स को आरटीपीसीआर जांच के लिए दिया है। इस अवधि में, जब तक जांच की रिपोर्ट नहीं आती, डॉक्टर ने सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। सैंपल्स पहले हमीदिया अस्पताल के बाहर स्थित बायरोलॉजी लैब को भेजे जा रहे थे, लेकिन अब इन्हें AIIMS भेजा जा रहा है ताकि जांच की रिपोर्ट 48 से 72 घंटे में मिल सके।
Newsdesk