Excise Policy Scam Cases: भाजपा ने CM अरविंद केजरीवाल पर लगाया जांच से ‘भागने’ का आरोप
Excise Policy Scam Cases: भाजपा ने CM अरविंद केजरीवाल पर लगाया जांच से ‘भागने’ का आरोप
Excise Policy Scam Cases: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आबकारी नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर पेश नहीं होने के बाद भाजपा ने मुख्यमंत्री पर जांच से भागने का आरोप लगाया। ईडी के सामने पेश नहीं होने के कारण आम आदमी पार्टी नेता ने राज्यसभा चुनाव, गणतंत्र दिवस की तैयारी, और जांच एजेंसी के रुख को बचाने का हवाला दिया। भाजपा ने इसे केजरीवाल के भागने का आलेख माना और उन्हें चोरी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। भाजपा ने केजरीवाल को जांच एजेंसी के सवालों का उत्तर देने के लिए कहा है।
भाजपा ने कहा आप नेता शोर मचा रहे हैं, क्योकि उनके मुख्यमंत्री को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है, क्योंकि उन्होंने चोरी और भ्रष्टाचार किया है,और अब हंगामा कर रहे हैं। सचदेवा ने यह भी कहा कि जांच एजेंसी ने आपको प्रमाण देने का मौका दिया है, लेकिन आप भाग रहे हैं। और भगोड़े की तरह व्यवहार कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता बांसुरी स्वराज ने कहा कि केजरीवाल भूल रहे हैं, कि वह कानून से ऊपर नहीं हैं।
साथ ही स्वराज ने कहा कि ईडी ने तीन समन भेजे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री जांच से बच रहे हैं। उन्हें जांच में शामिल नहीं होना है इसलिए बच रहे है। उन्होनें यह भी बताया कि आतिशी ने एक्स पर पोस्ट करके मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी की संभावना को बताया था। पहले ही उन्हें दो बार ईडी के समन पर पेश नहीं होने के पर बातचीत हो रही थी। अब चौथा समन भी भेजे जाने की आशंका है।
Newsdesk