Bollywood Movies Releasing on January: इस महीने रिलीज होने जा रहीं 5 दमदार फिल्में, जानिए पूरी लिस्ट!
Bollywood Movies Releasing on January: इस महीने रिलीज होने जा रहीं 5 दमदार फिल्में, जानिए पूरी लिस्ट!
Bollywood Movies Releasing on January:January 2024 में बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें से कुछ बहुत ही आकर्षक और देखने लायक हो सकती हैं. इस लिस्ट में शामिल हैं:
तौबा तेरा जलवा (5 जनवरी)
राजेश शर्मा और एंजेला क्रिसलिनज की स्टारर फिल्म तौबा तेरा जलवा 5 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मुख्य भूमिका मेंअमीषा पटेल, राजेश शर्मा मूवी को आकाशादित्य लामा की ओर से निर्देशित किया गया है। 'तौबा तेरा जलवा' एक मनोरम प्रेम कहानी है।" कई उतार-चढ़ाव, युवाओं के लिए एक संपूर्ण मनोरंजन ।
रुस्लान (12 जनवरी)
इस फिल्म में उनके साथ जगपति बाबू और सुश्री मिश्रा भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाते नजर आएंगे। इस फिल्म को केके राधा मोहन प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं इसका डायरेक्यान करन भूटानी ने किया है।आयुष्मान शर्मा अपनी एक्शन स्किल्स को फिल्म रुसलान के जरिए प्रदर्शित करने को तैयार हैं। इसके निर्देशक करण एल. बुटानी है। इसमे्ं मुख्य भूमिका में आयुष शर्मा, जगपति बाबू होंगे। यह एक एक्शन थ्रिलर मूवी है।
मैरी क्रिसमस (12 जनवरी)
फिल्म 'मैरी क्रिसमस' का ट्रेलर रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। 'मैरी क्रिसमस' 12 जनवरी को रिलीज होगी। मैरी क्रिसमस एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। फिल्म को हिंदी और तमिल भाषाओं में अलग-अलग शूट किया गया है। फिल्म हिंदी और तमिल के साथ तेलुगु में भी रिलीज की जाएगी।इसके निर्देशक श्रीराम राघवन है। मुख्य भूमिका में कैटरीना कैफ, विजय सेतुपति है।
मैं अटल हूं (19 जनवरी)
मैं अटल हूं’ को अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर रवि जाधव द्वारा निर्देशित किया गया है. वहीं ऋषि विरमानी और रवि जाधव द्वारा इसे लिखा गया है. भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और लीजेंड स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत "मैं अटल हूं" विनोद भानुशाली, संदीप सिंह और कमलेश भानुशाली द्वारा निर्मित है.
फाइटर (25 जनवरी)
फाइटर', 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिलीज होने वाली है। इसके निर्देशक सिद्धार्थ आनंद है। फिल्म की मुख्य भूमिका में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण है।
यह एक्शन ड्रामा फिल्म है।
इन फिल्मों के बारे में यह जानकर दर्शकों को बहुत उत्साह हो रहा है और उन्हें इस नए साल में देखने का बहुत बेसब्री से इंतजार है. बॉलीवुड के इस रंग-बिरंगे साल में कुछ नए और रोमांटिक या एक्शन पैक्ड अनुभवों का आनंद लेने का समय है! बीता साल शाहरुख खान की पठान से लेकर जवान और डंकी जैसी सुपर डुपर हिट फिल्में का था। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2024 किसके नाम होता है।
Newsdesk