सोनू सूद की फिल्म फतेह में दिग्गज अभिनेता की हुई एंट्री

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की एंट्री हो गई है सोनू सूद फिल्म फतेह में नज़र आएंगे

सोनू सूद की  फिल्म फतेह में दिग्गज अभिनेता की हुई एंट्री

मुंबई,सिटी टुडे। फिल्म फतेह को लेकर एक्टर सोनू सूद काफी समय से लाइमलाइट में बने हुए है। इस फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज किया जा चुका है, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी सराहा है।इस बीच फिल्म फतेह में नसीरुद्दीन शाह की एंट्री हो गई है।जिसको लेकर सोनू ने अपने  सोशल मीडिया हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। साथ ही उन्होंने नसीरुद्दीन के साथ काम करने को लेकर अपनी राय रखी हैं। पोस्ट के कैप्शन में सोनू सूद ने लिखा ,नसीर सर आपका तहे दिल से स्वागत है। जिस शख्स की पूरी जिंदगी मैंने सिर्फ और सिर्फ तारीफ की है, उसका निर्देशन करना मेरे लिए बेहद खास रहा। आपको फतेह पर काफी गर्व होगा सर।इस तरह से सोनू सूद ने नसीरुद्दीन शाह के साथ काम करने को लेकर अपने अनुभव को साझा किया है।