Kangana Ranaut: कंगना रनौत लड़ेंगी 2024 में बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव, पिता ने किया कन्फर्म

Kangana Ranaut: कंगना रनौत लड़ेंगी 2024 में बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव, पिता ने किया कन्फर्म

Kangana Ranaut: कंगना रनौत लड़ेंगी 2024 में बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव, पिता ने किया कन्फर्म

Kangana Ranaut: कंगना रनौत मनोरंजन जगत के साथ-साथ देश के हर मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती देखी जाती हैं। अभिनेत्री को अक्सर देश में घटित घटनाओं पर अपना पक्ष रखते देखा जाता है। इसी को लेकर बीते कुछ महीनों से यह भी कयास लगाया जा रहा था, कि कंगना की यह दिलचस्पी उन्हें भविष्य में राजनीति में ला सकती है। रिपोर्ट्स थीं कि कंगना 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। इन्हीं खबरों पर अब अभिनेत्री के पिता ने चुप्पी तोड़ते हुए सच का खुलासा कर दिया है।

जी हां बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के पिता, अमरदीप रनौत ने की पुष्टि कि उनकी बेटी 2024 में लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर लड़ सकती हैं। इसके पहले, इस बारे में अटकलें उड़ रही थीं कि कंगना रनौत ने बीजेपी के नेता जेपी नड्डा से मुलाकात की है और इसके बाद वह राजनीतिक दायरे में कदम रख सकती हैं। इस मीटिंग के बाद, कंगना के पिता ने इस निर्णय की पुष्टि की है और बताया है कि बीजेपी को तय करना है कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगी।

जिसकी तैयारी साफ तौर पर दिख रही है। इन दिनों कंगना बीजेपी के दफ्तरों के बाहर अक्सर दिखाई दे रही है। अभी हाल ही में कंगना रनौत ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से दो दिन पहले ही मुलाकात की थी। यह मीटिंग कुल्लू स्थित एक्ट्रेस के घर पर हुई थी।