IND vs SA 2nd T20I:टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला होगा आज..

IND vs SA 2nd T20I:टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला होगा आज..

IND vs SA 2nd T20I:टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला होगा आज..

IND vs SA 2nd T20I:टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज, यानी 12 दिसंबर को होगा। यह मुकाबला गकेबेरहा शहर के सेंट जॉर्ज पॉर्क में रात 8:30 बजे से खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका में शाम 5 बजे इस मुकाबले की शुरुआत होगी।

इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इसलिए, बचे हुए दोनों मुकाबलों की जीतने वाली टीम ही सीरीज पर कब्जा करेगी। हर मुकाबला इस सीरीज के लिए महत्वपूर्ण होगा। टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के कंधों में है, जबकि साउथ अफ्रीका की कमान एडन मारक्रम के हाथों में है।

इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया में हुए हालिया टी20 सीरीज में अपने प्रदर्शन से जमकर सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन साउथ अफ्रीकी सरजमीं पर असली परीक्षा होने जा रही है। दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-

टीम इंडिया: यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह.

साउथ अफ्रीका: रीजा हेंडरिक्स, मैथ्यू ब्रीटज्के, एडन मारक्रम, हेनिरक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, डोनोवन फेरिएरा, मार्को यान्सिन/ आंदिले फेहलुख्वायो, केशव महाराज, जेराल्ड कोएत्जी, नांद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी.