इंदौर में किडनैप हुए 8 महीने के बच्चे को पुलिस ने खोजा, किडनैपर महिले गिरफ्तार

गौरी नगर इलाके में एक 8 महीने के मासूम बच्चे की किडनैपिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया। इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया, जिसके आधार पर पुलिस ने डेढ़ घंटे के भीतर ही बच्चा चोर महिला को पकड़ लिया।

इंदौर में किडनैप हुए 8 महीने के बच्चे को पुलिस ने खोजा, किडनैपर महिले गिरफ्तार
kidnapping image

पूरी घटना CCTV में कैद हुई 
इंदौर में हीरानगर थाना क्षेत्र के गौरी नगर में आठ महीने के बच्चे के अपरहण की घटना सामने आई थी। संतोष सेन के घर से उनके बेटे को एक महिला उठाकर ले गई थी। बच्चे को ले जाती महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। पुलिस ने पीसी सेठी अस्पताल से बच्चे को बरामद कर उसे किडनैप करने वाली महिला बबीता को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर सर्चिंग की जा रही थी। पुलिस अब महिला से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद से बच्चे के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से चर्चा की थी।

डीसीपी ने कई खुलासे किये

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि, महिला की पहचान भूरी चौरसिया के रूप हुई है। उसे पकड़ने के लिए चार अलग अलग टीमें गठित की गई थी। फिलहाल, बच्चे को बरामद कर सकुशल परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि, महिला ने जब बच्चे को चुराया उस समय उसका बड़ा भाई नजदीक ही मोबाइल देख रहा था और मां काम में व्यस्त थी। फिलहाल, पुलिस महिला से आगे की पूछताछ कर रही है।