Delhi Liquor Scam: अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने भेजा चौथा समन, 18 जनवरी को होगी पूछताछ

Delhi Liquor Scam: अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने भेजा चौथा समन, 18 जनवरी को होगी पूछताछ

Delhi Liquor Scam:  अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने भेजा चौथा समन, 18 जनवरी को होगी पूछताछ

Arvind Kejriwal Summoned by ED: ईडी ने अरविंद केजरीवाल को दोहरा समन जारी किया है। कई समन के बाद इस बार उन्हें दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।आपको बता दें कि यह समन शनिवार को जारी किया गया है। और यह चौथी बार है जब उन्हें इस मामले में समन जारी किया गया है। पहले तीन बार इस मामले में पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया गया था। लेकिन हर बार वे ED के समन का उत्तर नहीं देने के लिए एक चिट्ठी जारी करते रहे। साथ ही लोकसभा के चुनावों में हिस्सा न लेने देने को षडयंत्र बता रहे थे ।  ईडी ने पहले भी दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीएम को 18 जनवरी को दफ्तर में शराब घोटाला के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। अब देखना है कि क्या अरविंद केजरीवाल इस चौथे समन के लिए प्रतिक्रिया देते हैं और क्या वे पूछताछ में शामिल होते हैं या नहीं।

Arvind Kejriwal Summoned by ED: आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा चौथा समन जारी करने के बाद सेआम आदमी पार्टी के नेता नाराज है,और दावा कर रहे है कि एक बार फिर ईडी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहती है। इस बार उन्होंने यह भी दावा किया है कि ईडी केवल पूछताछ के बहाने केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहती है। नेताओं ने कहा है कि ईडी अगर चाहे तो अपने सवाल लिखकर उन्हें बता सकती है और उनके खिलाफ किसी भी आरोप का सामना कर सकती है।