Ram Mandir Pran Pratistha: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए मॉरीशस ने अधिकारियों को दिया विशेष अवकाश

Ram Mandir Pran Pratistha: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए मॉरीशस ने अधिकारियों को दिया विशेष अवकाश

Ram Mandir Pran Pratistha:  राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए मॉरीशस ने अधिकारियों को दिया विशेष अवकाश

Mauritius Gives Holiday For Ram Mandir Pran Pratistha: मॉरीशस सरकार ने राम मंदिर के "ऐतिहासिक" प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान 22 जनवरी को होने वाले पूजा-अर्चना में शामिल होने के लिए हिंदू धर्म के लोकसेवकों को दो घंटे की विशेष अवकाश देने का एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। और इस घड़ी का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल ने एक बयान में कहा, "कैबिनेट ने सोमवार को 22 जनवरी 2024 को भारत के अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के संदर्भ में यहां हिंदू धर्म मानने वाले लोकसेवकों को दिन में दो बजे से दो घंटे के लिए विशेष छुट्टी देने पर सहमति व्यक्ति की है क्योंकि यह एक ऐतिहासिक क्षण है जो अयोध्या में भगवान राम की वापसी का प्रतीक है।"

मॉरीशस में हिंदू धर्म के अनुयायियों की संख्या सबसे अधिक है, और 2011 में हिंदूओं की आबादी लगभग 48.5 प्रतिशत थी। मॉरीशस अफ्रीका का एकमात्र देश है जहां हिंदू धर्म सबसे अधिक प्रचलित धर्म है। प्रतिशत के संदर्भ में राष्ट्र हिंदू धर्म के प्रसार में नेपाल और भारत के बाद विश्व स्तर पर तीसरे स्थान पर है। यह दिखाता है, कि मॉरीशस के हिंदू समुदाय के लिए यह घड़ी कितनी महत्वपूर्ण है, जो बड़े उत्साह से राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार कर रहा है। इस देश में हिंदू धर्म का प्रचार-प्रसार तब हुआ। जब भारतीय लोगों को मजदूर के रूप में औपनिवेशिक फ्रांसीसी में लाया गया और बाद में मॉरीशस और हिंद महासागर के पड़ोसी द्वीपों में ब्रिटिश बागानों में काम करने के लिए बहुत बड़ी संख्या में पहुंचाया गया था।