US Hindus Unite for Ram Mandir: राम मंदिर के उत्सव को लेकर अमेरिका की सड़कों पर गूंजा 'जय श्री राम' का स्वर, 350 कारों का शानदार जुलूस
US Hindus Unite for Ram Mandir: राम मंदिर के उत्सव को लेकर अमेरिका की सड़कों पर गूंजा 'जय श्री राम' का स्वर, 350 कारों का शानदार जुलूस
न्यू जर्सीUS Hindus Unite for Ram Mandir: श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के चलते भारत ही नहीं विदेंशो में भी माहौल भक्ति के सागर में डूबा हुआ है। जी हां अमेरिका के भारतीय समुदाय ने एक अद्वितीय इतिहास बनाया है। पिछले रविवार को न्यू जर्सी की सड़कों पर 350 से अधिक कारें निकलीं। जिससे न केवल अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया के हिंदू समुदाय को भी एक साथ जोड़ा है।
एडिसन का पूरा शहर उठा हुआ था, उस झिलमिलाती सुबह के साथ। 350 रंग-बिरंगी कारें ...मालाओं से सजी, ऊपर फहराते भगवा ध्वज, और हाथों में उठे भारतीय और अमेरिकी झंडे, यह सब एक रूप में मिलकर एक अद्वितीय दृश्य प्रदर्शित कर रहे थे। हर कार की विंडो पर 'जय श्री राम' के पोस्टर लगे हुए थे। इस माहौल ने राहगीरों के साथ पूरे देश का दिल जीत लिया है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु समूह के भारतीय इस जुलूस में उत्साह से झूम रहे थे।
इस रैली का समापन बड़े मंदिर में किया। वहां महाआरती का आयोजन हुआ। एडिसन की यह रैली न केवल अमेरिका में बल्कि पूरी दुनिया में फैले हुए भारतीय समुदाय को एकत्र करने में सफल रही। यह राममय माहौल दिखाता है,जो भौगोलिक सीमाओं को तोड़कर दुनिया को एक सूत्र में बांधने का प्रयास हैं। हालांकि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की खुशी अब से अमेरिका में भी महसूस की जा रही है।
Newsdesk