फिनलैंड के महेश तांबे ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज़ 5 विकेट का रिकॉर्ड तोड़ा

फिनलैंड के महेश तांबे ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज़ 5 विकेट का रिकॉर्ड तोड़ा

फिनलैंड के महेश तांबे ने टी20 इंटरनेशनल में बनाया विश्व रिकॉर्ड, सबसे तेजी से लिए 5 विकेट

फिनलैंड के क्रिकेटर महेश तांबे ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। उन्होंने एस्टोनिया के खिलाफ महज आठ गेंदों में पांच विकेट लेकर टी20आई में सबसे तेजी से 5 विकेट लेने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड बहरीन के जुनैद अजीज के नाम था, जिन्होंने 2022 में जर्मनी के खिलाफ 10 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

तीसरे टी20 मैच में फिनलैंड ने पहले गेंदबाजी करते हुए एस्टोनिया को 141 रन पर ऑलआउट कर दिया। एस्टोनिया का स्कोर 2 विकेट पर 104 रन था, लेकिन महेश तांबे ने मध्यक्रम को तहस-नहस करते हुए सिर्फ 1.2 ओवर में स्टेफन गूच, साहिल चौहान, मुहम्मद उस्मान, रुपम बरुआ और प्रणय गीवाला के विकेट लिए। उनका बॉलिंग एनालिसिस 2 ओवर में 19 रन और 5 विकेट रहा।

फिनलैंड ने बाद में 18.1 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया, जिसमें अरविंद मोहन ने नाबाद 67 रन बनाए। इस जीत के साथ फिनलैंड ने टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

एस्टोनिया के नाम दो रिकॉर्ड

एस्टोनिया भी क्रिकेट इतिहास में दो खास रिकॉर्डों का हिस्सा बन चुका है। साहिल चौहान ने पिछले साल साइप्रस के खिलाफ 27 गेंदों में टी20आई का सबसे तेज शतक बनाया था। अब एस्टोनिया के खिलाफ टी20आई में सबसे तेज 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बन गया है।