भारतीय टेस्ट क्रिकेट में संकट, पिछले 9 मैचों में टीम का कमजोर रिकॉर्ड
नई दिल्ली
टीम इंडिया का हालिया टेस्ट प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। पिछले 9 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम ने केवल 2 मुकाबले जीते हैं, जबकि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और आयरलैंड जैसे क्रिकेट नवोदित देशों ने अपने पिछले 9 मैचों में 3-3 जीत हासिल की है। इस समय टेस्ट क्रिकेट में जीत के मामले में दक्षिण अफ्रीका शीर्ष स्थान पर है, जिसने अपने पिछले 9 मैचों में एक भी हार नहीं झेली है।
12 टेस्ट खेलने वाले देशों के बीच पिछले 9-9 मैचों के रिकॉर्ड की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका पहले स्थान पर है, जिसने सभी 9 मुकाबले जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है, जिसने 7 मैच जीते, 1 हारा और 1 ड्रॉ खेला। इंग्लैंड तीसरे नंबर पर है, जिसने 5 जीत, 3 हार और 1 ड्रॉ दर्ज किया। श्रीलंका चौथे स्थान पर है, जिसका रिकॉर्ड 4 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ का है। न्यूजीलैंड पांचवें स्थान पर है, जिसने 4 मुकाबले जीते और 5 हारे।
अफगानिस्तान ने पिछले 9 मैचों में 3 जीत, 1 ड्रॉ और 5 हार के साथ छठा स्थान हासिल किया है। आयरलैंड और पाकिस्तान का रिकॉर्ड समान है, दोनों ने 3-3 मैच जीते और 6-6 हारे। भारत इस सूची में सातवें स्थान पर है, जिसमें 2 जीत, 2 ड्रॉ और 5 हार शामिल हैं। वेस्टइंडीज और बांग्लादेश का रिकॉर्ड भी लगभग समान है, दोनों ने 2-2 मैच जीते, 1 ड्रॉ खेला और 6 मुकाबले हारे। जिम्बाब्वे सबसे नीचे 12वें स्थान पर है, जिसने 9 मैचों में से केवल 1 जीत, 1 ड्रॉ और 7 हार दर्ज की है।
यह आंकड़े भारतीय टेस्ट टीम की मौजूदा कमजोरी और सुधार की आवश्यकता को बयां करते हैं।
news desk MPcg