ईरान युद्ध पर बड़ा मोड़, Donald Trump बोले—जल्द लौटेगी अमेरिकी सेना

ईरान युद्ध पर बड़ा मोड़, Donald Trump बोले—जल्द लौटेगी अमेरिकी सेना

न्यूयॉर्क: Donald Trump ने ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका जल्द ही ईरान से अपनी सेना वापस बुलाने की प्रक्रिया शुरू करेगा। ट्रंप के मुताबिक, अगले दो से तीन हफ्तों में अमेरिकी सैनिक ईरान छोड़ सकते हैं।

ट्रंप ने यह भी कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका को ईरान के साथ किसी समझौते की जरूरत नहीं है। उनका दावा है कि ईरान में “रिजीम चेंज” का लक्ष्य पूरा हो चुका है, इसलिए अब संघर्ष को लंबा खींचने का कोई मतलब नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिया कि युद्ध खत्म होने से पहले कोई समझौता हो सकता है।

वहीं, Benjamin Netanyahu ने अभी तक युद्ध खत्म करने को लेकर कोई स्पष्ट समय सीमा तय नहीं की है। उन्होंने कहा है कि इस जंग की कोई डेडलाइन नहीं दी जा सकती।

ईरान द्वारा अमेरिकी कंपनियों को दी गई कथित धमकियों पर ट्रंप ने कहा कि ऐसी धमकियों को ज्यादा गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।

गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर संयुक्त हमला किया था, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है।