ईरान की अमेरिकी टेक कंपनियों को धमकी, Donald Trump का पलटवार - कुछ नहीं कर पाएंगे |
तेहरान: ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव अब खतरनाक मोड़ लेता नजर आ रहा है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने Google, Apple, Microsoft और Amazon जैसी 18 अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाने की धमकी दी है।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि ईरान ऐसी कोई कार्रवाई नहीं कर पाएगा। उन्होंने दावा किया कि ईरानी नेतृत्व पहले ही काफी कमजोर हो चुका है और वे परमाणु हमला करने की स्थिति में नहीं हैं।
ईरान ने खासतौर पर आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ये कंपनियां सैन्य अभियानों, खासकर ड्रोन और टारगेटिंग सिस्टम में मदद कर रही हैं। इस दौरान OpenAI और Anthropic का नाम भी सामने आया है।
तनाव उस समय और बढ़ गया जब ईरान ने अपने वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ब्रिगेडियर जनरल जमशिद एशाघी की मौत की पुष्टि की। बताया गया कि उनकी मौत एक हवाई हमले में हुई, जिसमें उनके परिवार के सदस्य भी मारे गए।
गौरतलब है कि 28 फरवरी से जारी इस संघर्ष में ईरान के कई शीर्ष नेता मारे जा चुके हैं। अब IRGC ने 1 अप्रैल से अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी है। ऐसे में पश्चिम एशिया में हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।
Tags:
- Iran US conflict
- Iran threat US companies
- Donald Trump Iran statement
- IRGC warning companies
- Google Iran threat
- Apple Iran news
- Microsoft Amazon Iran tension
- US Iran latest news
- Middle East conflict update
- Iran Israel war news
- AI companies Iran controversy
- OpenAI Iran news
- Anthropic Iran issue
- US tech companies threat
- global geopolitical tension
news desk MPcg