अमेरिका में गुजरात की महिला की दर्दनाक हत्या स्टोर में लूट का विरोध करने पर नकाबपोश ने मारी गोली, CCTV में कैद वारदात
स्टोर में लूट का विरोध करने पर नकाबपोश ने मारी गोली, CCTV में कैद हुई वारदात अमेरिका में एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां गुजरात के मेहसाणा जिले की रहने वाली महिला मेघना पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि स्टोर में लूट के प्रयास का विरोध करने पर नकाबपोश हमलावर ने उन्हें निशाना बनाया।
ग्राहक बनकर आया हमलावर
लूट के इरादे से स्टोर में घुसा, विरोध करने पर चलाई गोली जानकारी के अनुसार, आरोपी ग्राहक बनकर स्टोर में दाखिल हुआ था। इसी दौरान उसने लूट की कोशिश की। जब मेघना पटेल ने इसका विरोध किया, तो हमलावर ने अचानक गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
CCTV में कैद पूरी घटना
वारदात ने बढ़ाई भारतीय समुदाय की चिंता पूरी घटना स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो सामने आने के बाद भारतीय समुदाय में शोक और आक्रोश का माहौल है। विदेश में काम कर रहे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
मेहसाणा की रहने वाली थीं मेघना पटेल
पिछले 10 साल से अमेरिका में रह रही थीं मेघना पटेल मूल रूप से गुजरात के मेहसाणा जिले के विजापुर तालुका के जंत्राल गांव की रहने वाली थीं। वह पिछले लगभग 10 वर्षों से अमेरिका में रह रही थीं और वहीं एक स्टोर में काम करती थीं।
जांच जारी
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी अमेरिकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
news desk MPcg