जनता दर्शन में दिखा सीएम योगी का संवेदनशील अंदाज, इलाज के लिए पहुंची महिला की फरियाद सुन तुरंत अफसरों को दिए मदद के निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर अपने जनता दर्शन कार्यक्रम को लेकर चर्चा में हैं। गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान एक महिला इलाज के लिए मदद की गुहार लेकर पहुंची। महिला की परेशानी सुनते ही सीएम योगी तुरंत सक्रिय हो गए और अधिकारियों को तत्काल सहायता के निर्देश दिए।
महिला की बात सुनते ही तुरंत लिया एक्शन
जनता दर्शन में महिला ने मुख्यमंत्री से इलाज के लिए आर्थिक मदद की मांग की। महिला की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा इसको देखो जी, आयुष्मान कार्ड बनवाओ या मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद कराओ।सीएम के इस निर्देश के बाद मौके पर मौजूद अधिकारी तुरंत कार्रवाई में जुट गए।
जनता दर्शन बना आम लोगों की उम्मीद
सीएम योगी का जनता दर्शन कार्यक्रम लगातार लोगों के लिए राहत का जरिया बनता जा रहा है। यहां बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं और कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए जाते हैं।
स्वास्थ्य सहायता पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले भी कई बार गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए अधिकारियों को तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दे चुके हैं। आयुष्मान कार्ड और मुख्यमंत्री राहत कोष के जरिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने पर सरकार लगातार फोकस कर रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला
महिला की मदद के लिए सीएम योगी का यह मानवीय अंदाज सोशल media पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे संवेदनशील प्रशासन और त्वरित कार्रवाई का उदाहरण बता रहे हैं।
news desk MPcg