Lok Sabha Election 2024: अफवाहों से बचें, बसपा अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव: मायावती

Lok Sabha Election 2024: अफवाहों से बचें,बसपा अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव: मायावती

Lok Sabha Election 2024: अफवाहों से बचें, बसपा अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव: मायावती

लखनऊ।Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर अब कुछ ही दिन बचे है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव की तैयारी शुरु कर दी है। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने बताया कि बसपा के लिए विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के दरवाजे खुले हैं। अब मायावती को तय करना होगा कि वह भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना चाहती हैं या अकेले। लेकिन मायावती बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो ने दोहराया है। कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं करेगी। मायावती ने सोमवार को अपने समर्थकों को चेताया कि वे किसी अफवाह अथवा बहकावे में न आयें। बसपा अकेले दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने के लिये तैयार है।

बसपा अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट किया “ आगामी लोकसभा आमचुनाव बीएसपी द्वारा किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करने की बार-बार स्पष्ट घोषणा के बावजूद आएदिन गठबंधन सम्बंधी अफवाह फैलाना यह साबित करता है, कि बीएसपी के बिना कुछ पार्टियों की यहाँ सही से दाल गलने वाली नहीं है, जबकि बीएसपी को अपने लोगों का हित सर्वोपरि है।”उन्होने कहा “ सर्वसमाज खासकर गरीबों,शोषितों एवं उपेक्षितों के हित व कल्याण के मद्देनजर बीएसपी का देश भर में अपने लोगों के तन,मन,धन के सहारे अकेले अपने बलबूते पर लोकसभा आमचुनाव लड़ने का फैसला अटल है। लोग अफवाहों से जरुर सावधान रहें।”