माधुरी दीक्षित का बड़ा धमाका माँ बहन का टीजर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छाया, डार्क कॉमेडी में दिखेगा नया अंदाज
बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर फैंस को शानदार तोहफा दिया है। एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग डार्क कॉमेडी फिल्म ‘Maa Behen’ का नया टीजर रिलीज करते हुए इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।
जून में OTT पर रिलीज होगी फिल्म
माधुरी दीक्षित स्टारर ‘Maa Behen’ अगले महीने जून में सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में माधुरी के साथ तृप्ति डिमरी, रवि किशन और धारणा दुर्गा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
टीजर ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट
माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 46 सेकेंड का टीजर शेयर करते हुए लिखा,
“धक धक हो रहा है? तारीख नोट कर लो।टीजर में डार्क कॉमेडी का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
पहले भी सामने आ चुका है फिल्म का टीजर
इससे पहले फरवरी में Netflix के 2026 स्लेट रिवील इवेंट के दौरान फिल्म की पहली झलक दिखाई गई थी। वहीं अब नया टीजर रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।
स्टारकास्ट बनी चर्चा का केंद्र
माधुरी दीक्षित तृप्ति डिमरी रवि किशन धारणा दुर्गाजैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि फिल्म में कॉमेडी और डार्क ड्रामा का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा।
फैंस को पसंद आया माधुरी का अंदाज
बर्थडे के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज करना फैंस को काफी पसंद आया। सोशल मीडिया पर लोग लगातार माधुरी दीक्षित को जन्मदिन की बधाई देने के साथ फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट भी जाहिर कर रहे हैं। 59 साल की उम्र में भी माधुरी दीक्षित का स्टारडम बरकरार है। ‘Maa Behen’ का नया टीजर बता रहा है कि यह फिल्म OTT पर रिलीज होने के बाद दर्शकों को जबरदस्त एंटरटेनमेंट देने वाली है।
news desk MPcg