मध्य प्रदेश में 20 मई को दवा दुकानों की हड़ताल, भोपाल के 3 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

मध्य प्रदेश में 20 मई को दवा दुकानों की हड़ताल, भोपाल के 3 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

मध्य प्रदेश में 20 मई को दवा दुकानों की हड़ताल, भोपाल के 3 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद 

All India Organisation of Chemists and Druggists के आह्वान पर मध्य प्रदेश में 20 मई को दवा दुकानों की हड़ताल रहेगी। राजधानी Bhopal में 3 हजार से अधिक मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। यह बंद ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुलाया गया है।

भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि जिले के सभी रिटेल और थोक दवा व्यापारी इस हड़ताल का समर्थन करेंगे। उनका कहना है कि ऑनलाइन दवा कारोबार केवल व्यापार का मुद्दा नहीं, बल्कि आम लोगों की सेहत से जुड़ा गंभीर विषय है।

एसोसिएशन के मुताबिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए घर-घर पहुंच रही दवाओं की गुणवत्ता, निगरानी और सुरक्षा को लेकर अभी स्पष्ट व्यवस्था नहीं है। इससे नकली, एक्सपायरी और गलत दवाओं के वितरण का खतरा बढ़ रहा है, जो मरीजों की जान के लिए जोखिम बन सकता है।

हालांकि राहत की बात यह है कि अस्पतालों के अंदर संचालित मेडिकल स्टोर्स इस बंद से मुक्त रहेंगे, ताकि भर्ती मरीजों और इमरजेंसी सेवाओं पर असर न पड़े।

एसोसिएशन ने जनता से अपील की है कि वे 20 मई से पहले अपनी जरूरी दवाओं का इंतजाम कर लें। खासतौर पर हृदय रोग, शुगर और बीपी जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को नियमित दवाएं पहले से खरीदने की सलाह दी गई है।

दवा व्यापारियों की प्रमुख मांगों में ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियंत्रण, कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट पर रोक और नकली दवाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शामिल है। हड़ताल को लेकर प्रदेशभर में मेडिकल कारोबारियों में एकजुटता दिखाई दे रही है।