सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, निवेशकों में हलचल, चांदी ₹2.41 लाख किलो पर पहुंची
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 8 जून को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹3,470 टूटकर ₹1.51 लाख पर आ गया है। वहीं, चांदी की कीमत में ₹15,748 की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे 1 किलो चांदी का भाव ₹2.41 लाख पर पहुंच गया।
8 दिन में चांदी ₹22,000 सस्ती
पिछले कुछ दिनों में चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है। सिर्फ 8 दिनों में ही चांदी लगभग ₹22,000 प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है। 31 मई को इसका भाव ₹2,63,350 था, जो अब गिरकर ₹2.41 लाख पर आ गया है। ऑलटाइम हाई से बड़ी गिरावट
इस साल सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव काफी तेज रहा है।
29 जनवरी को सोना ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था, जो अब लगभग ₹25,000 नीचे आ चुका है।
इसी तरह चांदी ने भी 29 जनवरी को ₹3.86 लाख प्रति किलो का ऑलटाइम हाई छुआ था, और अब यह करीब ₹1.45 लाख तक गिर चुकी है।
क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?
विशेषज्ञों के अनुसार, इस गिरावट के पीछे कई कारण है
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने-चांदी को बेचकर नकदी (Cash) जुटा रहे हैं। जनवरी में कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद बड़े निवेशकों ने मुनाफा वसूली शुरू कर दी, जिससे बाजार में सप्लाई बढ़ गई और कीमतें गिरने लगीं।
बाजार में अस्थिरता जारी वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद इस बार कीमती धातुओं में गिरावट ने निवेशकों को चौं
news desk MPcg