केरल में निपाह वायरस की दस्तक! कोझिकोड में 43 वर्षीय व्यक्ति की शुरुआती रिपोर्ट पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

कोझिकोड। केरल के कोझिकोड जिले में निपाह वायरस का एक संदिग्ध मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। 43 वर्षीय व्यक्ति की शुरुआती जांच में निपाह संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि अंतिम रिपोर्ट के लिए सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) भेजा गया है।

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, मरीज इलाज के दौरान कई लोगों के संपर्क में आया था, जिसके चलते व्यापक कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है। एहतियात के तौर पर अस्पताल के संपर्क में आए कर्मचारियों को क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं।

फिलहाल मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है। गुरुवार को मेडिकल बोर्ड और जिला प्रशासन की समीक्षा बैठक में कंटेनमेंट ज़ोन और अन्य प्रतिबंधों पर फैसला लिया जाएगा। संक्रमण के संभावित स्रोत की भी जांच जारी है।

इस बीच, केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।