Donate For Desh Campaign: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने शुरू किया 'डोनेट फॉर देश' अभियान

Donate For Desh Campaign: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने शुरू किया 'डोनेट फॉर देश' अभियान

Donate For Desh Campaign: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने शुरू किया 'डोनेट फॉर देश' अभियान

Donate For Desh Campaign:18 दिसंबर को, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले 'डोनेट फॉर देश' (donateinc.in) क्राउडफंडिंग अभियान की शुरुआत की। खरगे ने आम लोगों को योगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 और कांग्रेस पार्टी के लिए एक लाख 38 हजार रुपये का दान भी किया। 'डोनेट फॉर देश' पहले से ही लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन चुका है। नेटिजेंस ने दावा किया है, कि कांग्रेस पार्टी की आईटी सेल ने सबसे सस्ता टॉप-लेवल डोमेन (TLD) डोनेट nic.in का चयन किया है। कुछ लोगों ने यह भी कहा है कि सबसे पुरानी पार्टी ने कथित तौर पर donatefordesh.com और donatefordesh.org डोमेन नाम खो दिए हैं, क्योंकि उन्हें महत्वपूर्ण डोमेन बुक करने में विफलता का सामना करना पड़ा है। एक यूजर ने ट्वीट किया है कि donatefordesh.com ऑपइंडिया सपोर्ट पर रीडायरेक्ट करता है, जबकि donatefordesh.org बीजेपी डोनेशन पेज पर रीडायरेक्ट करता है।