इंदौर के खजराना गणेश को अर्पित हुई 40 इंच की खास राखी, 24 साल से निभाई जा रही परंपरा

इंदौर के खजराना गणेश को अर्पित हुई 40 इंच की खास राखी, 24 साल से निभाई जा रही परंपरा

इंदौर। रक्षाबंधन के मौके पर इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश को 40 इंच की विशेष राखी अर्पित की गई। इस अनोखी राखी में मां काली और महाकाल की आकृतियां बनाई गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी भक्तों ने श्रद्धा के साथ गणपति को राखी बांधी।

खास बात यह है कि यह परंपरा पिछले 24 वर्षों से लगातार निभाई जा रही है। हर रक्षाबंधन पर भगवान खजराना गणेश के लिए विशेष राखी तैयार कर मंदिर में अर्पित की जाती है। इस बार भी राखी को आकर्षक रूप दिया गया है, जिसमें धार्मिक प्रतीकों और देवी-देवताओं की आकृतियां शामिल हैं।

रक्षाबंधन के दिन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। भक्तों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। 40 इंच की विशाल राखी मंदिर में आकर्षण का केंद्र बनी रही।