सड़कों पर सोने चांदी के रथ देख उमड़े लोग, भगवान महावीर के लिए जुडी लाखों भक्तों की भीड़
मध्यप्रदेश के इंदौर में जैन समाज ने पहली बार चांदी का रथ तैयार करवाया है। जो अहमदाबाद से इंदौर पहुंच गया है। भगवान महावीर की जयंती के उपलक्ष्य में कांच मंदिर से विशाल जुलूस निकलेगा। स्वर्ण रथ पर सवार होकर भगवान महावीर के जुलूस में दिगंबर जैन समाज के लोग शामिल होकर निकालेंगे।
महावीर जयंती के अवसर पर इंदौर में धार्मिक अनुष्ठान और रथयात्राओं का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। जिनमें श्वेतांबर और दिगंबर समाज ने अपनी-अपनी शोभायात्राएं निकाली। इन शोभायात्राओं में भगवान महावीर के जीवन दर्शन को दिखाया जा रहा है और धार्मिक गतिविधिया भी चल रही हैं। प्रदेश के पांच प्रमुख जैन तीर्थ स्थलों पर विशेष धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। सड़कों पर सोने के तो कहीं चांदी के रथ के साथ भगवान महावीर की शोभा यात्राएं निकल रही हैं। जिससे लोग और भी ज़्यादा अधिक मात्रा में जुड़ रहे हैं.
News desk Hindi