सरकारी बंगला सील होने के बाद CM आतिशी पैक सामानों के बीच में काम करती हुई आईं नजर
दिल्ली की सीएम आतिशी मुख्यमंत्री आवास सील होने के बाद अब अपने पैक सामानों के बीच काम करती हुई नजर आई हैं. कुछ वीडियोज और तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह फाइलों के अंबारों और पैक सामानों के बीच में कभी किसी फाइल पर हस्ताक्षर करती हैं, तो कभी किसी से फोन पर बात करती नजर आ रही हैं.
दिल्ली की सीएम आतिशी मुख्यमंत्री आवास सील होने के बाद अब अपने पैक सामानों के बीच काम करती हुई नजर आई हैं. कुछ वीडियोज और तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह फाइलों के अंबारों और पैक सामानों के बीच में कभी किसी फाइल पर हस्ताक्षर करती हैं, तो कभी किसी से फोन पर बात करती नजर आ रही हैं.लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने बुधवार को दिल्ली मुख्यमंत्री का सरकारी बंगला सील कर दिया था. इसके अलावा, सीएम आतिशी का सामान भी बाहर रख दिया था. जिस पर आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी. ‘आप’ ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा था कि केंद्र सरकार सीएम आतिशी को बंगला आवंटित नहीं करना चाहती है, जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है, जबकि अरविंद केजरीवाल सरकारी बंगला कब का खाली कर चुके हैं.
उधर, उपराज्यपाल कार्यालय ने अपने बयान में कहा कि सीएम आतिशी को अभी तक आधिकारिक रूप से सरकारी बंगला आवंटित नहीं किया गया है. इसके बावजूद वो बंगले में दाखिल हुईं और जब आप किसी के घर में जबरन दाखिल होते हैं, तो स्वाभाविक है कि उस घर का मालिक आपके खिलाफ कार्रवाई करेगा. आपको घर से बाहर निकालेगा. कुछ ऐसा ही आतिशी प्रकरण में भी किया गया है.
Newsdesk