सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में करेंगे भारत की अगुआई, रायपुर में होगा फाइनल
अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स लीग (IML) 17 नवंबर से 8 दिसंबर तक आयोजित होने जा रहा है, जिसमें भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर शामिल होंगे। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका के बीच एक रोमांचक मुकाबले के साथ शुरू होगा, जिसमें सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा खेलते हुए नजर आएंगे।
अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स लीग (IML) दुनिया भर में धूम मचाने के लिए तैयार है, जिसमें छह क्रिकेट महाशक्तियों-भारत, श्रीलंका, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर रोमांचक टी-20 फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में साथ दिखेंगे। पहले संस्करण का आयोजन 17 नवंबर, से आठ दिसंबर तक होगा। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आठ मैच खेले जाएंगे। फाइनल मैच का रोमांच भी यहीं देखने को मिलेगा।
नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम, चार मैचों के शुरुआती चरण की मेजबानी करेगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 17 नवंबर को भारत और श्रीलंका के बीच एक रोमांचक मुकाबले से होगी। इसमें सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा आमने-सामने होंगे, जो अतीत के उनके शानदार मुकाबलों की याद दिलाता है।दूसरे मैच में शेन वाटसन की आस्ट्रेलियाई टीम का सामना जैक्स कैलिस की दक्षिण अफ्रीकी टीम से होगा और इसके बाद श्रीलंका और इयोन मार्गन की इंग्लैंड की टीम के बीच एक और मुकाबला होगा। ब्रायन लारा और उनकी वेस्टइंडीज टीम, आस्ट्रेलियाई टीम का मुकाबला करने के लिए मैदान पर लौटेगी, जो रोमांचक मुकाबला होगा।
Newsdesk