Jolly LLB 3: फिल्म जॉली एलएलबी 3 में दिखेगी अक्षय और अरशद की साझेदारी

Jolly LLB 3: फिल्म जॉली एलएलबी 3 में दिखेगी अक्षय और अरशद की साझेदारी

Jolly LLB 3: फिल्म जॉली एलएलबी 3 में दिखेगी अक्षय और अरशद की साझेदारी

मुंबई।Jolly LLB 3: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म "जॉली एलएलबी 3" का फ्लोर प्रोग्राम मई 2024 में होने की संभावना है। 2013 में फिल्म "जॉली एलएलबी" रिलीज हुई थी। जिसमें अरशद वारसी नजर आए थे। उसके बाद दूसरे पार्ट में "जॉली एलएलबी 2" में अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब तीसरे पार्ट में दोनों अभिनेता नजर आएंगे। इस फिल्म को सुभाष कपूर निर्देशित कर रहे हैं। मई 2024 में इसे फ्लोर पर लाया जाएगा। सूत्रों की मानें तो साल 2025 में सिनेमाघरों में इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि "जॉली एलएलबी 3" में अक्षय और अरशद दोनों का रोल बराबर का होगा। जिसको लेकर फैंस उत्साहित है।