'रामायण' में रणबीर कपूर के भगवान राम बनने पर मिल रही है नफरत,जाने पूरी खबर
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'रामायण' की शूटिंग में काफी बिजी चल रहे हैं,जिसमे वह भगवान राम के किरदार में नज़र आएंगे
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग मूवी 'रामायण' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं।जबसे नितेश तिवारी की फिल्म के सेट से रणबीर और साई पल्लवी का लुक लीक हुआ जिसमे रणबीर को राम और साई पल्लवी को सीता के अवतार में दिख रहे है,जिसे देख कुछ लोगों ने इसपर टिप्पिणि की है। लोगो ने कह दिया कि इससे अच्छे तो टीवी सीरियल्स के कॉस्ट्यूम होते हैं। लेकिन बात यहां तक ही सीमित नहीं है। कुछ लोग रणबीर से बुरी तरह खफा हैं। यूं तो रणबीर ने इस फिल्म के लिए नॉनवेज और शराब को मुंह तक नहीं लगाया, लेकिन लोग हैं कि पुरानी बातों से अभी तक उबर नहीं पाए हैं और उसी का हवाला देते हुए रणबीर को कास्ट करने के लिए मेकर्स तक को खरी-खोटी सुना रहे हैं।
बात दे कुछ महीनों पहले जब सोशल मीडिया पर 'बायकॉट बॉलीवुड' खूब ट्रेंड हो रहा था और रणबीर-आलिया स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' मूवी रिलीज होने वाली थी, उसी बीच एक्टर का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में रणबीर बता रहे थे कि उन्हें बीफ खाना पसंद है। ये सुनकर तब भी पब्लिक नाराज हुई थी और अभी भी उसका आज इस मूवी पर निकाल रहे है। अब जब रणबीर 'राम' बनने जा रहे हैं तो जनता का कहना है कि जो आदमी बीफ खाता है, वो श्री राम जी के लिए अपनी नैतिकता को कैसे सही ठहरा सकता है।
सेट से फोटो लीक हुई, उसे देखकर एक यूजर का कहना है कि राम जी को उनकी मासूमियत के लिए जाना जाता था, लेकिन रणबीर के चेहरे से शरारत झलक रही है. ये आदमी प्रभु श्रीराम के रोल में फिट ही नहीं बैठता है।रणबीर कपूर की पिछली फिल्म 'एनिमल' थी। उसमें काफी हिंसा थी। कुछ सीन्स में रणबीर बिना कपड़ों (कम कपड़ों) में भी नजर आए। इसलिए अब लोग बोल रहे हैं कि पहले इस तरह के सीन्स दिए और अब वो भगवान राम बन रहे हैं!
Newsdesk