Loksabha Election 2024: इंडी गंठबंधन के खिलाफ प्रत्याशी उतारेंगे असदुद्दीन ओवैसी, यूपी की 7 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
Loksabha Election 2024: इंडी गंठबंधन के खिलाफ प्रत्याशी उतारेंगे असदुद्दीन ओवैसी, यूपी की 7 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
लखनऊ।Loksabha Election 2024: AIMIM ने इंडी गठबंधन में शामिल न होने के बाद प्रदेश की 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ये सीटें समाजवादी पार्टी के गढ़ मानी जाती हैं।लेकिन इसके बावजूद ओवैसी की पार्टी AIMIM ने इंडी गठबंधन पर सौतेला व्यवहार का आरोप लगाया है। और AIMIM ने अखिलेश यादव की संभावित सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारने का ऐलान किया है। जैसे आजमगढ़ बदायूं, फिरोजाबाद और मैनपुरी। इसके अतिरिक्त संभल, मुरादाबाद, अमरोहा और मेरठ जैसी मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर भी चुनाव लड़ने का फैसला किया गया है। लेकिन आगे की परिस्थितियों के अनुसार यह सीटों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। आपको बता दें कि AIMIM ने पहले इंडी गठबंधन में शामिल होने के लिए 5 सीटों की मांग की थी। लेकिन अब उन्होंने उत्तर प्रदेश से 7 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतारने का फैसला किया है। AIMIM के प्रवक्ता ने यह दावा भी किया है। कि उनकी पार्टी ने जय मीम और जय भीम का नारा भी दिया है। इससे मुस्लिम और दलित वोट मिलने पर AIMIM को कम से कम 5 सीटों पर जीत की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन में उन्हें शामिल करते हैं और पंजी सीटें उन्हें देते हैं। तो वे इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने को भी तैयार हैं।
Newsdesk