दिल्लीवालों को मिली गुड न्यूज.. रूट नंबर 928 बस सेवा एक बार फिर से हुई बहाल
दिल्लीवालों को मिली गुड न्यूज.. रूट नंबर 928 बस सेवा एक बार फिर से हुई बहाल
नई दिल्ली। दिल्ली में बस सेवा में एक नई योजना के तहत परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने रूट नंबर 928 पर चलने वाली बसों को फिर से चालू कर दिया है। इस रूट पर बसों के लंबे समय से बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। जिसके बाद इस मामलें पर परिवहन मंत्री और डीटीसी के अधिकारियों की आपस में चर्चा हुई। जिसके बाद फिर से इस रूट पर बस सेवा शुरु कर दी गई। आपको बता दें कि निजामपुर गांव में आयोजित एक कार्यक्रम गयाप्रदर्शन के दौरान परिवहन मंत्री ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रूट की बसें गढ़ी रंधाला गांव को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से जोड़ेंगी। जिसकी कुल 35.1 किमी की दूरी है। इस रुट पर 5 बसें शुरू की गई हैं। इससे गांवों के निवासियों के लिए यातायात में सुधार होगा।और उन्हें औद्योगिक क्षेत्रों तक जाने में भी आसानी होगी। इसके अलावा आईएसबीटी कश्मीरी गेट और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक भी यात्रा होगी।
Newsdesk