तलाक की खबरों के बीच उर्मिला मातोंडकर का सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में होगा एंट्री ,जाने क्या है पूरी खबर
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उनके निजी जीवन को लेकर चर्चा हो रही है. खबरों की मानें तो उर्मिला ने अपने पति मोहसिन अख्तर मीर से तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर दी है.वही अब उनको बिग बॉस में देखा जा सकता है।
बिग बॉस का सीजन 18 शुरू होने वाला है। शो शुरू होने से पहले कंटेस्टेंट के नाम के लिए कई सारे स्लेबस के नाम सामने आ रहे है ,हालांकि अभी तक नामो की कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं आई है। वहीं अब खबर आ रही है कि पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर भी शो में नजर आ सकती हैं। बता दें कि सलमान और उर्मिला के बीच काफी अच्छा बॉन्ड है। दोनों ने 1999 में फिल्म जानम समझा करो में काम किया था। उर्मिला हाल ही में अपने तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट आई थी उर्मिला ने मुंबई के कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। ऐसा भी कहा गया है कि तलाक दोनों की आपसी सहमती से नहीं हुआ है। वैसे ना तो उर्मिला और ना ही उनके पति मोहसिन अख्तर का इस बारे में कोई कमेंट आया है।
उर्मिला ने कुछ समय पहले कहा था कि वह एक्टिंग में वापसी करना चाहती हैं और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काम करने की इच्छा रखती हैं. ऐसे में बिग बॉस 18 में उनकी एंट्री एक बड़ा फैसला हो सकता है. मोहसिन अख्तर मीर से तलाक की अफवाहों के बीच उर्मिला की बिग बॉस 18 में एंट्री से इस सीजन को और भी रोमांचक बना दिया है.
Newsdesk