बीजेपी उम्मीदवार मुश्ताक बुखारी का हार्ट अटैक से निधन

जम्मू कश्मीर चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार मुश्ताक बुखारी का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया. उनकी असामयिक मौत ने क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है.

बीजेपी उम्मीदवार मुश्ताक बुखारी का हार्ट अटैक से निधन

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मुश्ताक बुखारी का पुंछ जिले के सुरनकोट में दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गया है . उनकी असामयिक मौत ने क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है. मुश्ताक बुखारी एक वरिष्ठ राजनीतिक नेता थे और उनकी छवि एक ऐसे नेता के रूप में थी जो हमेशा अपने लोगों की भलाई के लिए तत्पर रहते थे.बुखारी 75 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। भाजपा के एक नेता ने बताया कि बुखारी कुछ समय से अस्वस्थ थे और सुबह करीब सात बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई।

आपको बता दे सुरनकोट से दो बार के विधायक रह चुके बुखारी इस साल फरवरी में भाजपा में शामिल हुए थे, जब केंद्र ने उनके पहाड़ी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया था। उन्हें सुरनकोट से चुनाव मैदान में उतारा गया था, जहां 25 सितंबर को दूसरे चरण में 25 अन्य क्षेत्रों के साथ मतदान हुआ था।बुखारी ने फरवरी 2022 में नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ चार दशक लंबा नाता तोड़ दिया था। दरअसल अनुसूचित जनजाति के दर्जे को लेकर उनका पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला से विवाद हुआ था जिसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।
भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने बुखारी के निधन पर शोक व्यक्त किया। रैना ने कहा, ‘‘बुखारी जननेता थे और उनके निधन से एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है जिसे भरना बहुत मुश्किल है।”