यश की ‘Toxic’ की दूसरे दिन कमाई में बड़ी गिरावट, बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 64% घटा
यश की फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन शानदार शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। पहले दिन करीब 101.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने वाली फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 36.40 करोड़ रुपये की कमाई की।
दो दिनों में फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन करीब 137.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है। दूसरे दिन की कमाई पहले दिन के मुकाबले करीब 64 फीसदी कम रही। फिल्म की कमाई में आई इस गिरावट ने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है।
फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन अच्छी कमाई की थी, जबकि कन्नड़ समेत अन्य भाषाओं में कलेक्शन अपेक्षाकृत कम रहा। अब फिल्म की नजर वीकेंड की कमाई पर है। शनिवार और रविवार को दर्शकों की संख्या बढ़ने पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में सुधार की उम्मीद की जा रही है।
‘Toxic’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
फिल्म की कहानी और यश के किरदार को लेकर रिलीज से पहले काफी चर्चा थी। हालांकि, रिलीज के बाद दर्शकों और समीक्षकों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही हैं। अब यह देखना होगा कि वीकेंड पर फिल्म अपनी कमाई की रफ्तार कितनी बढ़ा पाती है।
news desk MPcg