Amit Shah MP Visit: 25 फरवरी को अमित शाह का एक दिवसीय मध्यप्रदेश दौरा

Amit Shah MP Visit: 25 फरवरी को अमित शाह का एक दिवसीय मध्यप्रदेश दौरा

Amit Shah MP Visit: 25 फरवरी को अमित शाह का एक दिवसीय मध्यप्रदेश दौरा

भोपाल। Amit Shah MP Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 फरवरी को एक दिवसीय मध्यप्रदेश यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लोकसभा चुनाव संबंधी तैयारियों के मद्देनजर बैठकें करेंगे।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शाह रविवार सुबह दिल्ली से विशेष विमान से रवाना होकर ग्वालियर पहुंचेंगे। शाह ग्वालियर में ग्वालियर और चंबल क्लस्टर की प्रबंध समिति की बैठक को संबोधित कर लोकसभा चुनाव संबंधी आवश्यक दिशानिर्देश पार्टी नेताओं को देंगे। इसके बाद खजुराहो पहुंचकर वहां पर लोकसभा बूथ समिति सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
सूत्रों ने अनुसार इस बैठक के बाद विशेष विमान से भोपाल आएंगे। वे भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित बुद्धजन सम्मेलन में शामिल होकर संबोधन देंगे। इसके बाद वापस रवाना हो जाएंगे। मध्यप्रदेश में भाजपा ने इस बार सभी 29 सीटों पर पार्टी का परचम लहराने का लक्ष्य रखा है। पिछले चुनाव में उसने छिंदवाड़ा को छोड़कर शेष 28 सीटों पर विजय हासिल की थी।