Assistant manager suspended : मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक प्रबंधक सस्पेंड
Assistant manager suspended : मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक प्रबंधक सस्पेंड
भोपाल। Assistant manager suspended : मध्य प्रदेश में नए मुख्यमंत्री बनते ही डॉक्टर मोहन यादव ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी थी। उन्होंने कहा था कि नागरिकों के काम में लापरवाही न बरतें। यदि जनता से उन्हें शिकायत मिलेगी तो अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। अब मध्य प्रदेश में बिजली विभाग के एक बड़े अधिकारी पर गाज गिरी है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सहायक प्रबंधक जितेंद्र कुमार मेहरा को सस्पेंड कर दिया है। उन पर आरोप है कि गंजबासौदा संभाग में उन्होंने स्वयं का ट्रांसफार्मर कई दिनों से लंबित रखा था।
लापरवाही बरतने के कारण मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने गंज बासौदा संभाग के बागरोदा वितरण केंद्र में पदस्थ सहायक प्रबंधक जितेंद्र कुमार मेहरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल ने यह आदेश शुक्रवार को जारी किया है। कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने बताया कि सस्पेंड किए गए अधिकारी पर लापरवाही के कई गंभीर आरोप थे। किसानों ने शिकायत की थी कि स्वयं का ट्रांसफार्मर योजना के तहत मिले हुए आवेदनों पर जितेंद्र कुमार मेहरा ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इतना ही नहीं एप्लीकेशन को अनुचित रूप से रोक रखा था। फिलहाल किसानों को सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता है और बिजली चाहिए। सस्पेंड किए गए सहायक प्रबंधक को लेकर क्षेत्रीय किसानों का आरोप है कि जितेंद्र मेहरा किसानों से अनुचित रूप से भ्रष्टाचार के रूप में राशि की मांग कर रहे थे।
Newsdesk