Ayodhya News: अमिताभ फिर पहुंचे राम लला के दर्शन करने अयोध्या 

Ayodhya News: अमिताभ फिर पहुंचे राम लला के दर्शन करने अयोध्या 

Ayodhya News: अमिताभ फिर पहुंचे राम लला के दर्शन करने अयोध्या 

अयोध्या। बॉलिवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन एक बार फिर आज शुक्रवार को अयोध्या पहुँचे हैं। यहां उन्होंने राम लला के दर्शन कर उनके दरबार में अर्जी लगाई है। गौरतलब है कि प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी के दिन भी वो यहां उपस्थित हुए थे। महानायक अमिताभ बच्चन का महज 19 दिनों में यह दूसरा अयोध्या दौरा है। दरअसल इससे पहले वो 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। मशहूर अभिनेता अमिताभ के शुक्रवार को अयोध्या पहुँचने पर उनके प्रशंसकों में खासी खुशी देखी गई है। वहीं दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन ने अयोध्या पहुंच रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई है। अमिताभ को सुरक्षा घेरे के साथ मध्य गेट नंबर 11 से राम जन्म भूमि परिसर में प्रवेश कराया गया। यहां उन्होंने राम लला की पूजा-अर्चना की है। इस अवसर पर उनका अभिनन्दन मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास के साथ ही ट्रस्ट के पदाधिकरियो ने भी किया। राम लला के दर्शन और पूजा करने के बाद अमिताभ मंडलायुक्त आवास पहुंचे थे, इसके बाद वे सिविल लाइन स्थित एक ज्वेलर्स शोरूम का उद्घाटन भी करने वाले हैं। यहां अमिताभ को देख लोग उत्साहित नजर आए ।