Ayodhya Ram Mandir Entry Closed: राम मंदिर में हजारों की भीड़ देख की गई एंट्री बंद, बढ़ाया जा सकता है रामलला के दर्शन का समय
Ayodhya Ram Mandir Entry Closed: राम मंदिर में हजारों की भीड़ देख की गई एंट्री बंद, बढ़ाया जा सकता है रामलला के दर्शन का समय
Ayodhya Ram Mandir Entry Closed: 22 जनवरी को अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए भक्तों का प्रवेश बंद था। लेकिन प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद मंदिर को मंगलवार को जनता के लिए खोल दिया गया। सुबह 3 बजे से ही भक्तों की भीड़ शुरू हो गई, और बहुत से लोगों ने अपने आराध्य प्रभु राम के दर्शन किए। सुबह 7 बजे के बाद भी भीड़ इतनी बढ़ गई कि पैरा मिलिट्री फोर्स को व्यवस्था में लगाया गया, और नौ बजे मंदिर का प्रवेश बंद कर दिया गया।रास्ते को बंद करने के लिए बैरिकेटिंग लगाई गई है।
राम मंदिर के कपाट आम जनता के लिए खुलने के साथ ही सोमवार रात को भगवान राम के चित्र वाले झंडे लेकर और "जय श्री राम" के नारे लगाते हुए श्रद्धालुगण भव्य मंदिर के प्रमुख द्वार के पास एकत्रित हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अयोध्या में रामलला की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर इसे एक नए युग के आगमन का प्रतीक बताया और लोगों से मंदिर निर्माण के बाद एक मजबूत भव्य और दिव्य भारत की नींव रखने का आह्वान किया।
दरअसल मोदी ने 'गर्भगृह' में अनुष्ठान करने के बाद कहा था। "22 जनवरी, 2024, केवल कैलेंडर में एक तारीख नहीं है, बल्कि एक नए युग के आगमन की शुरुआत है। मंदिर के दरवाजे मंगलवार को सुबह आम जनता के लिए खुल गए। लेकिन पहले से ही अयोध्या में पहुंचे हुए लोग बाहर लंबी कतारों में इंतजार कर रहे हैं, जिन्होंने पहले से ही प्रतिष्ठा समारोह के लिए शहर में डेरा डाला हुआ है।
Newsdesk