World Cancer Day: विश्व कैंसर दिवस पर कल चलाया जाएगा जागरुकता अभियान  

World Cancer Day : विश्व कैंसर दिवस पर कल चलाया जाएगा जागरुकता अभियान  

World Cancer Day: विश्व कैंसर दिवस पर कल चलाया जाएगा जागरुकता अभियान  


जबलपुर।World Cancer Day : हर वर्ष 4 फरवरी के दिन विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य कैंसर से सम्बन्धित जन जागरूकता फैलाना है। इस वर्ष 2024 में इस दिन की थीम ‘‘क्लोज द केयर गैप’’ अर्थात कैंसर से सम्बन्धित उपचार की सुविधाए समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच नहीं पाती है उन्हें भी ये प्रदान करने की कोशिश की जा सके। इसी उद्देश्य के चलते वोक्हार्ट कैंसर इंस्टीट्यूट, नागपुर की यह कैंसर क्लिनिक की पहल बालाघाट व छिंदवाड़ा शहरो में की गई है। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. समीक्षा दुबे का कहना है कि इन समस्याओं के चलते कैंसर के मरीज जल्दी डॉक्टरों तक नहीं पहुंच पाते और इस बीमारी से जान गवाँ देते है। हर साल करोड़ो कैंसर रोगियों को पूरा ठीक करने की सम्भावना हो सकती है अगर जनता को कैंसर सम्बंधित लक्षणों की जानकारी दी जा सके और मरीज डॉक्टर के पास जल्द से जल्द जा सके।
कैंसर के कई लक्षण हो सकते है जैसे स्तन में गांठए मुँह में न भरने वाला छाला या घावए लगातार खांसीए खाना निगलने में दिक्कतए आवाज में बदलाव, खांसी से या मल मूत्र से खून आना। हालाँकि कैंसर जानलेवा हो सकता है परंतु अगर समय पर सही इलाज मिल जाए तो लोगों को असमय मृत्यु से बचाया जा सकता है। इसीलिए कैंसर से बचाव व नियंत्रण के बारे में लोगो को अवगत कराना महत्त्वपूर्ण जो जाता है।