SurajKund Mela 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सूरजकुंड मेले का उद्घाटन
SurajKund Mela 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सूरजकुंड मेले का उद्घाटन
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला का शुक्रवार को उद्घाटन किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर इस मेले का शुभारंभ किया। उनके साथ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के राज्यपाल बंगारू दत्तात्रेय भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समारोह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा राष्ट्रपति द्वारा मेले का शुभारंभ करने से इसका महत्व बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का किया स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पार्टनर कंट्री तंजानिया का भी स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा, कलाकारों और हस्तशिल्पियों को अपना हुनर दिखाने का उचित मंच प्रदान करता है। वहीं राज्यपाल बंगारू दत्तात्रेय ने कहा कि राष्ट्रपति के आने से मेले की गरिमा और बढ़ी है और मेले में चार चांद लगा है। सूरजकुंड मेले में दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। 550 सीसीटीवी कैमरों से मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। साथ ही पांच ड्रोन कैमरों के माध्यम से मेला स्थल की ड्रोन मैपिंग की जाएगी। यह मेला 18 फरवरी तक चलेगा और इसमें 20 से अधिक देश भाग ले रहे हैं।
Newsdesk